भारत एवं विश्व के महत्वपूर्ण दिवस जनवरी से दिसंबर तक सभी महत्वपूर्ण दिन

हमारे देश और दुनिया में हर दिन किसी न किसी विशेष घटना, व्यक्ति या उद्देश्य को समर्पित होता है। ये “महत्वपूर्ण दिवस” हमें सामाजिक जागरूकता, इतिहास, विज्ञान, शिक्षा, पर्यावरण और मानवता से जुड़े विषयों की याद दिलाते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – SSC, Railway, UPSC, Police, Defence, CTET, State Exams आदि में इन महत्वपूर्ण दिनों से अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इनकी जानकारी छात्रों के लिए बहुत ही आवश्यक है।

इस पोस्ट में आपको जनवरी से दिसंबर तक के महत्वपूर्ण दिवस महीना-वार सरल भाषा में दिए गए हैं, ताकि आप आसानी से याद रख सकें और अपनी परीक्षा की तैयारी मजबूत कर सकें|

महत्वपूर्ण दिवस क्यों मनाए जाते हैं?

महत्वपूर्ण दिवस समाज में जागरूकता लाने, महान व्यक्तियों की याद दिलाने, ऐतिहासिक घटनाओं को संजोये रखने और लोगों को किसी खास विषय के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए मनाए जाते हैं। ये दिन हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, मानवाधिकार, विज्ञान, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए क्यों जरूरी हैं?

SSC, UPSC, Railway, Police, Defence, Teaching और State Level Exams में Important Days से अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इनके

दिनांक, किस कारण मनाया जाता है, संबंधित विषय को जानना बहुत आवश्यक है।

महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस  महीने-वार सूची

जनवरी (January)

1 जनवरी – नव वर्ष

4 जनवरी – विश्व ब्रेल दिवस

9 जनवरी – प्रवासी भारतीय दिवस

10 जनवरी – विश्व हिंदी दिवस

12 जनवरी – राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती)

24 जनवरी – राष्ट्रीय बालिका दिवस

26 जनवरी – भारत का गणतंत्र दिवस

30 जनवरी – शहीद दिवस

फ़रवरी (February)

2 फरवरी – विश्व आर्द्रभूमि दिवस

4 फरवरी – विश्व कैंसर दिवस

11 फरवरी – अंतर्राष्ट्रीय महिला और बालिका विज्ञान दिवस

13 फरवरी – विश्व रेडियो दिवस

20 फरवरी – विश्व सामाजिक न्याय दिवस

21 फरवरी – अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

28 फरवरी – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

मार्च (March)

3 मार्च – विश्व वन्यजीव दिवस

8 मार्च – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

15 मार्च – विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

20 मार्च – विश्व गौरैया दिवस

21 मार्च – विश्व वन दिवस / विश्व कविता दिवस

22 मार्च – विश्व जल दिवस

23 मार्च – विश्व मौसम विज्ञान दिवस

24 मार्च – विश्व टीबी दिवस

अप्रैल (April)

2 अप्रैल – विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस

7 अप्रैल – विश्व स्वास्थ्य दिवस

10 अप्रैल – विश्व होम्योपैथी दिवस

18 अप्रैल – विश्व विरासत दिवस

22 अप्रैल – विश्व पृथ्वी दिवस

23 अप्रैल – विश्व पुस्तक दिवस

30 अप्रैल – अंतर्राष्ट्रीय जैज दिवस

मई (May)

1 मई – अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

3 मई – विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

8 मई – विश्व रेड क्रॉस दिवस

11 मई – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

12 मई – अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

15 मई – अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस

31 मई – विश्व तंबाकू निषेध दिवस

जून (June)

5 जून – विश्व पर्यावरण दिवस

8 जून – विश्व महासागर दिवस

14 जून – विश्व रक्तदाता दिवस

15 जून – बुजुर्ग दुर्व्यवहार रोकथाम दिवस

20 जून – विश्व शरणार्थी दिवस

21 जून – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

23 जून – संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस

जुलाई (July)

1 जुलाई – राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

7 जुलाई – विश्व चॉकलेट दिवस

11 जुलाई – विश्व जनसंख्या दिवस

26 जुलाई – कारगिल विजय दिवस

28 जुलाई – विश्व हेपेटाइटिस दिवस

अगस्त (August)

6 अगस्त – परमाणु बम दिवस (हिरोशिमा)

9 अगस्त – विश्व आदिवासी दिवस

12 अगस्त – अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

15 अगस्त – भारत का स्वतंत्रता दिवस

19 अगस्त – विश्व फोटोग्राफी दिवस

20 अगस्त – सद्भावना दिवस

29 अगस्त – राष्ट्रीय खेल दिवस

सितंबर (September)

5 सितंबर – शिक्षक दिवस

8 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

14 सितंबर – हिंदी दिवस

15 सितंबर – इंजीनियर्स डे (भारत)

16 सितंबर – विश्व ओजोन दिवस

21 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस

27 सितंबर – विश्व पर्यटन दिवस

अक्टूबर (October)

1 अक्टूबर – अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस

2 अक्टूबर – गांधी जयंती / अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

4 अक्टूबर – विश्व पशु दिवस

8 अक्टूबर – भारतीय वायु सेना दिवस

10 अक्टूबर – विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

16 अक्टूबर – विश्व खाद्य दिवस

24 अक्टूबर – संयुक्त राष्ट्र दिवस

नवंबर (November)

7 नवंबर – राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस

11 नवंबर – राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

14 नवंबर – बाल दिवस

19 नवंबर – अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस

26 नवंबर – भारतीय संविधान दिवस

दिसंबर (December)

1 दिसंबर – विश्व एड्स दिवस

3 दिसंबर – विश्व विकलांग दिवस

4 दिसंबर – भारतीय नौसेना दिवस

7 दिसंबर – सशस्त्र सेना झंडा दिवस

10 दिसंबर – मानव अधिकार दिवस

25 दिसंबर – क्रिसमस दिवस / सुशासन दिवस

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top